व्यक्ति का सिर फोड़ने का दावा करने वाला ‘इन्फ्लुएंसर’ कॉजपा के प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से हिंदुत्व की विचारधारा से जुड़े ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा संसद मार्ग थाने के बाहर एक छात्रा के पिता पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने के कुछ घंटे बाद हुई। भारद्वाज ने एक साक्षात्कार में घटना में शामिल होने का दावा किया था। आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) प्रमुख और नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद और सांसद पप्पू यादव के साथ कॉजपा प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और...