राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कल दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है। उससे पहले आठ अक्टूबर को सीजेपी ने बेंगलुरू में प्रदर्शन किया। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और मशहूर फिल्म स्टार प्रकाश राज के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ध्रुव राठी ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। फ्रीडम पार्क में यह प्रोटेस्ट किया गया।

इसके बाद शनिवार, 10 अक्टूबर को सीजेपी का प्रदर्शन दिल्ली में होगा। सीजेपी ने पुलिस की इजाजत के बगैर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार पुलिस सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं देगी। उनको वहां पहुंचने से रोका जाएगा। इस बीच दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली में शराब की दुकानें नौ और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment