राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

विपक्ष की रैली को सीजेपी का समर्थन

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और एसआईआर रद्द कराने के लिए एक नवंबर को हो रही विपक्ष की रैली को कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने समर्थन दिया है। रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली को लेकर सीजेपी के आशुतोष रांका ने कहा है कि उनकी पार्टी के समर्थक रैली में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं सीजेपी ने ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं। इस पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा है।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस और सीजेपी के प्रदर्शन अलग अलग हो रहे थे। सीजेपी को आम आदमी पार्टी का समर्थन मिल रहा था। लेकिन अब सीजेपी ने आप से अलग होकर विपक्ष का साथ देने का फैसला किया है। ध्यान रहे आम आदमी पार्टी एक नवंबर की रैली से अलग है, जबकि दिल्ली में रैली हो रही है, जहां आप 10 साल तक सरकार में रही और अब भी मुख्य विपक्षी पार्टी है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment