राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल की युवाओं से अपील

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए युवाओं और छात्रों से अपील की है। उन्होंने गुरुवार को छात्र संगठनों से एक नवंबर के ‘दिल्ली चलो मार्च’ में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि छात्रों को पुलिस, लाठीचार्ज की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

छात्रों से अपील करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। उन्होंने कहा, ‘यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है। एक नवंबर का मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है’। राहुल ने आगे कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए।

इस बीच विपक्ष की रामलीला मैदान की रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई। इसमें प्रियंका गांधी सहित गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में लाने के बारे में इस बैठक में विचार किया गया। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने कई शर्तों के साथ विपक्ष को इस रैली की अनुमति दी है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment