पेपर लीक पर राहुल के निशाने पर शाह
नई दिल्ली। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर लगातार कोई न कोई कार्यक्रम कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। राहुल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे एक पोस्ट में साफ कर दिया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को शांत नहीं होने देगी। राहुल ने एक्स पर लिखा, ‘अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा। सालों की तैयारी,...