Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भारत की लड़कियों ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया

नई दिल्ली। चीन में चल रहे जूनियर एशिया कप हॉकी मुकाबले में भारत की लड़कियों ने कमाल किया। उन्होंने पाकिस्तान की टीम को 19 गोल से हराया। पूरे मैच में पाकिस्तान की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। पाकिस्तान की टीम को एक भी पेनाल्टी किक या पेनाल्टी कॉर्नर भी नहीं मिला। महिला जूनियर हॉकी में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

गौरतलब है कि भारत अभी डिफेंडिंग चैंपियन है। उसने गुरुवार को चैंपियन की तरह खेला और पाकिस्तान को 19-0 से हराया। भारत ने पहले हाफ में 10 और दूसरे हाफ में नौ गोल किए। भारत की पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई। सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने दो-दो गोल किए। रोशनी ऐंद ने भी दो गोल किए। पूजा साहू ने सातवें मिनट में भारत के गोल का खाता खोला। भारत अब सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से खेलेगा। सेमीफाइनल 12 सितंबर को होगा।

Exit mobile version