Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रदूषण में परिवहन सेक्टर का बड़ा हाथ

New Delhi, Jun 25 (ANI): Union Minister for Road Transport and Highways, Nitin Gadkari, addresses the gathering during the MoU exchange ceremony between Toyota Kirloskar Motor and Ohmium International, in New Delhi on Wednesday. (ANI Photo/Jitender Gupta)

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होने के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसमें परिवहन सेक्टर की जिम्मेदारी मानी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का 40 फीसदी हिस्सा परिवहन सेक्टर से फैलता है, जिसके वे मंत्री हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि दिल्ली में दो से तीन दिन रहने पर उनको इन्फेक्शन हो जाता है।

नितिन गडकरी के बयान के पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि कम से कम एक नेता तो ऐसा है, जो आम लोगों की आवाज उठा रहा है और सच बोल रहा है। मुझे लगता है कि पिछले तीन महीनों में दिल्ली की लगभग 60 प्रतिशत आबादी बीमार पड़ गई है’। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी का बयान सीधे तौर पर केंद्र सरकार के इस दावे का खंडन करता है कि प्रदूषण का फेफड़ों की बीमारी से कोई लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में कहा था कि इस बात का कोई आंकड़ा नहीं है कि वायु प्रदूषण से सांस की बीमारी होती है।

Exit mobile version