Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जैश के आतंकी सैफुल्लाह सहित तीन ढेर

भारत

श्रीनगर। आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इसमें जैश का आतंकवादी सैफुल्लाह भी है। रविवार दोपहर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। वहीं, शाम में एक और आतंकी को ढेर कर दिया। सेना के अधिकारियों ने तीसरे आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि की है।

बताया गया है कि ऑपरेशन त्रासी के तहत जैश के आतंकी सैफुल्लाह और उसके दो साथियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से मारे गए आतंकियों की पहचान देर शाम तक नहीं बताई गई थी। लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि दो साल से इलाके में सक्रिय पाकिस्तान आतंकी सैफुल्लाह व उसके साथ एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी मारा गया है। ऑपरेशन ‘त्राशी के तहत हुई मुठभेड़ में मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Exit mobile version