जैश के आतंकी सैफुल्लाह सहित तीन ढेर
श्रीनगर। आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इसमें जैश का आतंकवादी सैफुल्लाह भी है। रविवार दोपहर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। वहीं, शाम में एक और आतंकी को ढेर कर दिया। सेना के अधिकारियों ने तीसरे आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि की है। बताया गया है कि ऑपरेशन त्रासी के तहत जैश के आतंकी सैफुल्लाह और उसके दो साथियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया...