Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के शहर शामिल हैं। वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव में तापमान 44 डिग्री के ऊपर रहा।

राजधानी दिल्ली में शनिवार दोपहर को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हीटस्ट्रोक यूनिट बनाई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में हीटवेव चल रही है। इससे पहले शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज रहा। वहां तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान के कारण मजदूरों, छात्रों और अन्य कामकाजी लोगों को राहत देने के लिए अलग अलग राज्य सरकारों ने कई उपाय किए हैं।

Exit mobile version