Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राजस्थान की कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से 14 लोग फंसे

Rajasthan Lift Collapse Kolihan Mine

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के नीमकाथाना जिले स्‍थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान (Kolihan Mine) में कर्मियों की अवाजाही के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लिफ्ट मंगलवार रात गिर जाने से कम से कम 14 लोग फंस गए।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक सतर्कता टीम साइट के निरीक्षण के लिए नीचे गई थी। निरीक्षण करने के बाद जब वे वापस आ रहे थे तो लिफ्ट की रस्सी टूट गई, जिससे वे कई सौ मीटर की गहराई में फंस गए।

पुलिस ने कहा कि खदान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं। साथ ही, तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों के साथ कई एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें:

आंध्र प्रदेश बस में आग लगने से छह की जलकर मौत

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन

Exit mobile version