Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

यूरोप की यात्रा पर ब्रसेल्स पहुंचे राहुल

ब्रसेल्स। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर गए हैं। इस बार वे यूरोप के तीन देशों के दौरे पर गए हैं। सबसे पहले वे गुरुवार को तड़के वे ब्रसेल्स पहुंचे। पहले दिन उनका यूरोपीय संघ में सांसदों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इस साल का राहुल का यह तीसरा विदेश दौरा है। इससे पहले वे मार्च में ब्रिटेन और जून में अमेरिका दौरे पर गए थे। गौरतलब है कि सात सितंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा हुआ, जिस मौके पर कांग्रेस ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था। लेकिन उसी दिन वे सुबह ब्रसेल्स पहुंचे।

राहुल का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है जब देश की राजधानी दिल्ली में G20 समिट हो रही है। वो समिट खत्म होने के बाद भारत लौटेंगे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राहुल इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए। ब्रसेल्स के बाद राहुल गांधी का पेरिस जाने का कार्यक्रम है, जहां वे कई राजनेताओं से मिलेंगे। अंत में राहुल ओस्लो जाएंगे, जहां उनका नोबल पुरस्कार कमेटी के कुछ सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है। इसके अलावा राहुल गांधी की यात्रा को लेकर ज्यादा जानकारी नही दी गई है। इससे पहले विदेश यात्राओं में वे प्रवासी भारतीयों के समूह से भी मिलते रहे हैं।

Exit mobile version