Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नक्सलवाद खत्म होने से जनजातीय समूहों को फायदा

Hardoi [Uttar Pradesh], Apr 29 (ANI): Prime Minister Narendra Modi graces the inauguration of the 594-km-long Ganga Expressway, in Hardoi on Wednesday. (Narendra Modi Photo Gallery/ANI Photo)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नक्सलवाद की हिंसा का सबसे ज्यादा शिकार जनजातीय समुदाय के लोग हुए। उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा ने सबसे ज्यादा नुकसान जनजातीय समाज को पहुंचाया। गौरतलब है कि बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने तीन हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा, ‘2014 में देश के करीब 125 जिले माओवादी और नक्सली हिंसा से प्रभावित थे। हर साल हजारों लोगों और आदिवासियों की जान जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। नक्सली गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को उठा ले जाते थे’। मोदी ने आगे कहा, ‘हमने नक्सलवाद, माओवाद को खत्म किया। इससे अब आदिवासी महिलाओं और परिवारों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है’।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मिजोरम में ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का उद्घाटन भी किया। इससे पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम में आदिवासी कलाकारों ने डांस की प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने कलाकारों के साथ खड़ताल भी बजाई। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 2021 में बिरसा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। पीएम मोदी 2023 में झारखंड के खूंटी में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गए थे। वे उलिहातू का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

Exit mobile version