नक्सवाद पर अमित शाह की बैठक
रायपुर। नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तय समय सीमा नजदीक आ रही है। उससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे और उन्होंने रविवार को राजधानी रायपुर में नक्सलवाद को लेकर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। गौरतलब है कि देश से माओवादी उग्रवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने 31 मार्च की समय सीमा तय की है। उससे पहले हुई यह उच्च स्तरीय बैठक बहुत अहम मानी जा रही है। अमित शाह के साथ इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय...