मुंबई। मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानियों और एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ महाराष्ट्र में रविवार, चार अक्टूबर को एक बड़ा प्रदर्शन होगा। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। चुनाव आयोग के खिलाफ यह प्रदर्शन रविवार को भायखाला से शुरू होगा और बीएमसी मुख्यालय तक जाएगा। उद्धव ठाकरे की शिव सेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया है कि इस प्रदर्शन की तैयारियों के कारण उद्धव बुधवार को ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली नहीं जा रहे हैं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़ेंगे।
उद्धव और राज ठाकरे करेंगे प्रदर्शन
