Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

विनेश फोगाट को ट्रायल में हिस्सा लेने की मंजूरी

Vinesh Phogat retirement

नई दिल्ली। कांग्रेस विधायक और ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के चयन के लिए ट्रायल में हिस्सा लेने की मंजूरी मिल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल होने की इजाजत देते हुए शनिवार को कहा कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन नीति मातृत्व अवकाश से लौटने वाले खिलाड़ियों के लिए अवसर नहीं देती, इसलिए यह भेदभावपूर्ण है।

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने निर्देश दिया कि चयन ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए। साथ ही यह भी कहा कि ट्रायल के दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का एक एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि खेल और न्याय के हित में विनेश को ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति देना जरूरी है।

Exit mobile version