Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बुधवार को भारत का गोल्डन डे रहा

नई दिल्ली। जापान में चल रह एशियाई खेलों में बुधवार का दिन भारत के लिए गोल्डेन डे रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने चार गोल्ड मेडल जीते। बुधवार को तीरंदाजी के तीनों गोल्ड भारत ने जीते। इसके अलावा एक गोल्ड शूटिंग का है। बुधवार के प्रदर्शन के बाद भारत के 10 गोल्ड हो गए हैं, जिसकी मदद से भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के कुल पदकों की संख्या 60 पहुंच गई है।

बहरहाल, बुधवार को पहला गोल्ड महिलाओं की कंपाउंड आर्चरी टीम ने जीता। इसके बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी में गोल्ड जीता। बुधवार का तीसरा गोल्ड नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने शूटिंग में जीता। दिन का चौथा गोल्ड कंपाउंड आर्चरी के पुरुष टीम इवेंट में साहिल, गणेश और कुशल ने जीता। इस तरह भारत ने कंपाउंड आर्चरी के तीनों इवेंट में गोल्ड जीते।

शूटिंग में गोल्ड दिलाने वाली जोड़ी में से एक नीरू ढांढा का यह इन गेम्स में दूसरा गोल्ड है। इससे एक दिन पहले उन्होंने विमेंस ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता था। इस बीच भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत के लिए इशिका ने पेनल्टी कॉर्नर की वैरिएशन पर गोल किया, जबकि कप्तान सलिमा ने दूसरे हाफ में बढ़त दोगुनी की। अब भारत का गोल्ड मेडल मैच चीन से होगा। यह मुकाबला दो अक्टूबर को खेला जाएगा।

Exit mobile version