Asian Games

  • 85 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर

    नागोया। जापान की संस्कृति और मेहमाननवाजी की शानदार झलक के साथ संगीत और रोशनी से सजे भव्य समारोह में रविवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन हो गया। भारत 21 स्वर्ण सहित 85 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक जीते। कुल 85 पदकों का प्रदर्शन चीन के हांग्झोउ में हुए पिछले एशियाई खेलों के मुकाबले 21 पदक कम रहा। चीन लगातार 12वें एशियाई खेलों में पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। उसने 169 स्वर्ण, 89 रजत और 83 कांस्य सहित कुल 341 पदक जीते। विदेश में आयोजित...

  • पुरुष हॉकी और क्रिकेट में भी गोल्ड

    नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने शनिवार को पांच गोल्ड जीते। इससे पहले शुक्रवार को भारत के खिलाड़ियों ने छह गोल्ड अपने नाम किए थे। शनिवार को भारत ने पुरुषों के हॉकी मुकाबले में भी फाइनल जीत कर गोल्ड हासिल किया तो क्रिकेट में भी पाकिस्तान को हरा कर भारत ने गोल्ड जीता। इससे पहले महिला हॉकी में भी भारत ने गोल्ड जीता था। पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराया। इसके अलावा शनिवार को भारत ने पुरुषों के...

  • बुधवार को भारत का गोल्डन डे रहा

    नई दिल्ली। जापान में चल रह एशियाई खेलों में बुधवार का दिन भारत के लिए गोल्डेन डे रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने चार गोल्ड मेडल जीते। बुधवार को तीरंदाजी के तीनों गोल्ड भारत ने जीते। इसके अलावा एक गोल्ड शूटिंग का है। बुधवार के प्रदर्शन के बाद भारत के 10 गोल्ड हो गए हैं, जिसकी मदद से भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के कुल पदकों की संख्या 60 पहुंच गई है। बहरहाल, बुधवार को पहला गोल्ड महिलाओं की कंपाउंड आर्चरी टीम ने जीता। इसके बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड...

  • दसवें दिन टॉप 10 में भारत की एंट्री

    नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को पदक तालिका में भारत ने पहली बार टॉप 10 में एंट्री की है। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल जीते। चार गुना चार सौ मीटर महिला रिले रेस में भारतीय टीम ने गोल्ड जीता तो नीरू ढांढा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में गोल्ड अपने नाम किया। इस तरह के गोल्ड मेडल्स की संख्या बढ़ कर छह हो गई और भारत के कुल पदकों की संख्या 50 से पार हो गई। महिला रिले रेस की टीम ने तीन मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की...

  • एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत को सात पदक

    नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने सात पदक जीते, जिसमें चार रजत पदक हैं। हालांकि भारत अब भी पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। चार गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के कुल 37 पदक हो गए हैं। रविवार को सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने 2.25 मीटर की बेस्ट जंप की, जबकि पारुल चौधरी ने महिला तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में 9:08.67 के पर्सनल बेस्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले एंसी सोजन ने महिला लॉन्ग...

  • छठे दिन भारत को छह मेडल मिले

    नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में भारत ने शुक्रवार को छह मेडल जीते, जिसमें एक गोल्ड मेडल भी है। इस तरह भारत के दो गोल्ड मेडल सहित 23 मेडल हो गए हैं। पदक तालिका में भारत 12वें नंबर है। चीन पहले दिन से पहले नंबर पर बना हुआ है। शुक्रवार को भारत ने एशियाई खेलों के पोल वॉल्ट में पहली बार मेडल जीता। बरानिका एलांगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में 4.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज जीता। शुक्रवार को एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर रेस में रजत पदक जीता। उन्होंने 28 मिनट...

  • एशियाई खेल: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

    भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को टोकाई सिटिज़न जिम्नेजियम में थाईलैंड को 66-28 के स्कोर से हराकर एशियाई खेल 2026 के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आज यहां ग्रुप ए में अपने सभी मैच जीतकर टॉप पर रहने वाली मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन भारत ने थाई टीम के खिलाफ सधे हुए और नियंत्रित प्रदर्शन के साथ नॉकआउट में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी। भारतीय डिफेंस - जिसमें जयदीप दहिया, सुमित, राहुल सेठपाल और कप्तान सुनील कुमार शामिल थे - शुरुआती दौर में लगभग बेदाग रहा और आठ बार की एशियन गेम्स कबड्डी चैंपियन टीम ने मैच के...

  • एशियाई खेल: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रनों से हराया

    मोहम्मद अकरम (34), कप्तान दरवेश रसूली (29) और मोहम्मद इशाक (नाबाद 25) रनों की शानदार पारियों के बाद अरब गुल (चार विकेट) और नांगेलिया खरोटे (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने गुरुवार को एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप ए के पहले मुकाबले में जापान को 48 रनों से शिकस्त दी। अफगानिस्तान के 129 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम 19.3 ओवरों में 81 रनों पर सिमट गई। जापान के लिए रियो साकुरानो-थॉमस ने सर्वाधिक (23) रन बनाये। बेंजामिन इतो-डेविस (17) और कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ़्लेमिंग (14) रन बनाकर आउट हुये। ...

  • महिला क्रिकेट टीम ने भारत को एशियाई खेलों में दिलाया पहला स्वर्ण पदक

    महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को आइची के निशिन में कारोजी एथलेटिक पार्क में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत को एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हांगझोउ 2023 के गोल्ड मेडल मैच की तरह ही इस मुकाबले में भी भारतीय महिलाओं ने 147 रनों से जीत हासिल की और एशियन गेम्स क्रिकेट चैंपियन के तौर पर अपना दबदबा बनाए रखा। स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाए, जिससे भारत ने 216/3 का स्कोर खड़ा किया। यह एशियन गेम्स में महिला टी 20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। दीप्ति शर्मा ने छह रन...

  • एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण का इंतजार

    नागोया। एशियाई खेलों में भारत का स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार सोमवार को भी जारी रहा। लेकिन निशानेबाजी में भारत ने दो रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते, जबकि सुचिका तारियाल ने मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में देश को इस खेल का पहला एशियाई खेल पदक दिलाकर इतिहास रचा। भारत के कुल पदकों की संख्या छह हो गई है। इनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। सुचिका महिलाओं के 60 किग्रा एमएमए वर्ग में फाइनल में पहुंचने से महज 700 ग्राम के अंतर से चूक गईं। सिंगापुर की हुई हून तेओ के खिलाफ उनका सेमीफाइनल बराबरी...

  • एशियाई खेलों में हिस्सा लेगा भारत का 503 सदस्यीय दल

    जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत का 503 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों के लिए मंगलवार शाम को आयोजित विदाई समारोह में दबाव को अच्छे प्रदर्शन में बदलने, प्रतिद्वंद्वियों को अवसर के रूप में देखने और अवसरों को उपलब्धियों में बदलने का खिलाड़ियों से आग्रह किया। डॉ. मांडविया ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा, सचिव (खेल) हरि रंजन राव और शेफ-डी-मिशन सहदेव यादव के साथ मिलकर, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की मौजूदगी में खेलों से पहले दल की आधिकारिक...

  • नागोया में 2026 एशियाई खेलों के लिए मशाल रिले शुरू

    अगले महीने होने वाले आइची-नागोया एशियाई खेलों के लिए मशाल रिले शनिवार को नागोया कैसल से शुरू हुई। ओलंपिक में तीन बार कुश्ती चैंपियन रहीं साओरी योशिदा ने रिले के शुरुआती चरण में मशाल को आगे बढ़ाया। रिले से कुछ समय पहले टोक्यो, हिरोशिमा और नागोया में इकट्ठा की गई तीन आग की लपटों को मिलाकर खेलों की आधिकारिक मशाल तैयार की गई। जापान के पूर्व फुटबॉल स्टार होमारे सावा और रिटायर्ड टेनिस खिलाड़ी किमिको दाते ने टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में 18 अगस्त को और दो दिन बाद हिरोशिमा में जलाई गई आग को वहाँ पहुँचाया। जापानी बॉय बैंड...

और लोड करें