राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत को सात पदक

नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने सात पदक जीते, जिसमें चार रजत पदक हैं। हालांकि भारत अब भी पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। चार गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के कुल 37 पदक हो गए हैं।

रविवार को सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने 2.25 मीटर की बेस्ट जंप की, जबकि पारुल चौधरी ने महिला तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में 9:08.67 के पर्सनल बेस्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले एंसी सोजन ने महिला लॉन्ग जंप में 6.53 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर और तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में 7934 अंकों के साथ ब्रॉन्ज जीता। स्क्वॉश में अभय सिंह और अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किए।

एशियाई खेलों में महिला एथलीट्स का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। रविवार को हरिता भद्रा ने महिलाओं के दो सौ मीटर की रेस में 23.20 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज जीता। बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने क्वार्टर फाइनल जीत कर दो और मेडल पक्के किए। अंकुश ने पुरुषों के 80 किलो की श्रेणी में ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव और परवीन ने महिला 65 किलो की श्रेणी में उज्बेकिस्तान की नवबहोर खामिदोवा को 5-0 से हराया। पदक तालिका में 118 गोल्ड और कुल 204 पदक के साथ चीन शीर्ष पर बना हुआ है। मेजबान जापान दूसरे स्थान पर है लेकिन उससे काफी पीछे है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment