राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया गठबंधन सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया है। गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया गया है।

चंद्रशेखर ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आज लखनऊ में गठबंधन की घोषणा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।

Also Read : किश्तवाड़ में जवानों की शहादत पर खरगे ने जताया दुख

वहीं चंद्रशेखर ने कहा कि उनका उद्देश्य भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है। यदि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी भाजपा को हराना चाहती हैं तो वे उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

चंद्रशेखर के इस बयान से स्पष्ट है कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा फिलहाल अपने स्तर पर चुनावी तैयारी करेगा, लेकिन भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की संभावनाएं भी खुली रखेगा।

इस गठबंधन के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और दलित तथा अल्पसंख्यक मतदाताओं को एक मंच पर लाने की चुनौती होगी।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment