राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मन की बात में आतंकवाद पर बोले मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हफ्ते मन की बात में देश की सुरक्षा और भारतीय सैन्य बलों को शौर्य का जिक्र किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया तो साथ ही भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का भी जिक्र किया। मन की बात के 138वें एपिसोड में मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। आतंकवादी अगर भारत की तरफ आंख उठाकर देखेंगे, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 28 और 29 सितंबर 2016 की दरम्यानी रात को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने वाले हैं। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। भारतीय जवानों की इस कार्रवाई को देखकर दुनिया हैरान रह गई थी। प्रधानमंत्री ने बालाकोट एयरस्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने बार बार साफ संदेश दिया है कि आतंकवाद का मजबूत और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनगणना का जिक्र किया और कहा कि जनगणना सबका राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपनी और परिवार की जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की। मोबाइल से यह प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकती है। मोदी ने बताया कि जनगणना का पहला चरण सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग पूरा हो चुका है। 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा भी दर्ज किया जा चुका है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment