मन की बात सुनना एक इवेंट है
रेडियो पर प्रसारित होने वाला मन की बात कार्यक्रम एक ऑडियो कार्यक्रम है। इसका कोई वीडियो रिकॉर्ड नहीं होता है। लेकिन आकाशवाणी से हर महीने प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम धीरे धीरे एक बडे इवेंट में कन्वर्ट होता जा रहा है। सरकार के मंत्रियों और भाजपा के नेताओं में होड़ मची है कि कौन कितने क्रिएटिव तरीके से मन की बात सुनने का आयोजन कर सकता है और उसकी वीडियो रिकॉर्ड करके उसे सोशल मीडिया में वायरल करा सकता है। मंत्री और नेता अपने इनोवेटिव वीडियो डाल भी रहे हैं, जिसे लेकर खूब मजाक बन रहा है और सोशल मीडिया...