राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

छठे दिन भारत को छह मेडल मिले

नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में भारत ने शुक्रवार को छह मेडल जीते, जिसमें एक गोल्ड मेडल भी है। इस तरह भारत के दो गोल्ड मेडल सहित 23 मेडल हो गए हैं। पदक तालिका में भारत 12वें नंबर है। चीन पहले दिन से पहले नंबर पर बना हुआ है। शुक्रवार को भारत ने एशियाई खेलों के पोल वॉल्ट में पहली बार मेडल जीता। बरानिका एलांगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में 4.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज जीता।

शुक्रवार को एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर रेस में रजत पदक जीता। उन्होंने 28 मिनट 29.38 सेकेंड में रेस पूरी की। मनप्रीत कौर ने महिलाओं की शॉटपुट में भारत को कांस्य पदक दिलाया। छठे दिन भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते। इसके साथ भारत के खाते में 23 मेडल हो गए हैं। चीन 157 मेडल के साथ टॉप पर है।

भारत की सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए। दक्षिण कोरिया 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की टीम ने सिल्वर जीता। भारत ने 1762 अंक बनाए। चीन 1766 अंक के साथ गोल्ड और दक्षिण कोरिया 1751 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहा।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment