राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एयर इंडिया के पायलट को स्विट्जरलैंड में उतारा गया

नई दिल्ली। एयर इंडिया का एक और पायलट नशे में पाया गया है। नशे में होने की वजह से उसे स्विट्जरलैंड में ही जहाज से उतार लिया गया। एय़र इंडिया की यह उड़ान ज्यूरिख से नई दिल्ली की थी। उड़ान से पहले होने वाले अनिवाकर्य अल्कोहल टेस्ट में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एयर इंडिया ने पायलट को स्विट्जरलैंड में उतार दिया और उसे निलंबित कर दिया। जांच पूरी होने तक पायलट का निलंबन जारी रहेगा।

बताया गया है कि यह मामला छह सितंबर का है। खबरों के मुताबिक विमान के टेकऑफ से पहले ग्राउंड स्टाफ को पायलट से शराब की गंध आई थी। उन्होंने अधिकारियों को उसकी सूचना दी, जिसके बाद पायलट को विमान से उतार दिया गया। उसे उसी फ्लाइट से भारत भेजा गया था। स्विस फेडरल ऑफिस ऑफ सिविल एविएशन ने इस मामले की पुष्टि की है। उसके मुताबिक, पायलट पर स्विस नियमों के तहत कार्रवाई की गई और इसकी जानकारी भारत के विमानन निदेशालय को दी गई।

एयर इंडिया में पायलटों से जुड़े नियमों के उल्लंघन का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले चार अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान के कमांडर पायलट का ड्रग टेस्ट दो बार पॉजिटिव आया था। गौरतलब है कि फुकेट से दिल्ली की फ्लाइट अचानक तीन सौ फीट नीचे आ गई थी। विमान में 145 लोग सवार थे। इनमें 20 से ज्यादा यात्री और चालक दल के चार सदस्य घायल हुए थे। बाद में जांच में पायलट के नशीले पदार्थ का सेवन करने की पुष्टि हुई थी।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment