Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पश्चिम बंगाल : अमित शाह पहुंचे कोलकाता

Kolkata [West Bengal], May 08 (ANI): Union Minister Amit Shah receives a warm welcome upon his arrival at the airport, in Kolkata on Friday. West Bengal BJP President Samik Bhattacharya and BJP leader Suvendu Adhikari also present. (@AmitShah/ANI Photo)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सामिक भट्टाचार्य और विधानसभा में पूर्व विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया। 

जहां वे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी के विधायक दल का नेता का चुनाव किया जाएगा। हाल ही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 293 में से 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बंगाल वासियों को नमन करता हूं।

इसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे उत्तर 24 परगना जिले में स्थित प्रतिष्ठित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बताया जा रहा है कि वह कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित न्यू टाउन का एक होटल में रुकेंगे, जहां वे दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद, वे न्यू टाउन में ही स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

Also Read : हंटावायरस क्या अर्जेंटीना से फैला? जांच में जुटी एजेंसियां

इस बैठक में विधानसभा में भाजपा के विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा, जो आजादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री भी होंगे।

चयन के बाद, भाजपा के विधायक दल के नए नेता और भावी मुख्यमंत्री कोलकाता के लोकभवन जाएंगे और राज्यपाल आरएन रवि से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा उपलब्ध कराए गए गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम के अनुसार, वे न्यू टाउन के उसी होटल में ठहरेंगे। शनिवार सुबह वे होटल से सीधे मध्य कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री शाह, भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के शीर्ष केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे।

शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले समारोह के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही की जा चुकी है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version