अफगान सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर की गयी कार्रवाई में पूर्वी लोगार प्रांत में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। आधिकारिक बख्तर समाचार एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
Also Read : इंडिगो मुंबई से दार एस सलाम के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान
रिपोर्टों के अनुसार, सटीक खुफिया सूचना और विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने लक्षित तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पांच एकेएस-74यू असॉल्ट राइफल, चार एम4 कार्बाइन, पांच एके-47 राइफल, गोला-बारूद और विभिन्न सैन्य उपकरण बरामद किये गये।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इन हथियारों को पड़ोसी खोस्त प्रांत से गजनी ले जाया जा रहा था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
Pic Credit : ANI
