Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पाकिस्तान में पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे के कोहाट जिले में सोने के अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के दौरान घात लगाकर किए गए हमले में 10 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 28 लोगोंं की मौत हो गयी है।

मीडिया रिपोर्टाें के अनुसार सूबे की पुलिस ने बताया कि बुधवार को गंबत क्षेत्र में एक खदान पर कार्रवाई के बाद लौट रहे पुलिस दल पर हथियारबंद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस भीषण हिंसक झड़प में 10 पुलिसकर्मी और 18 आतंकवादी मारे गए, जबकि 12 अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Also Read : ईरान पर पूरी जीत चाहते हैं, ‘ 93प्रतिशत जीत’ नहीं-ट्रम्प

कोहाट के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार हमलावरों ने पुलिस के दो वाहनों में आग लगा दी और पुलिस के दो अन्य वाहन तथा एक निजी वाहन को अपने साथ ले गए। घटना के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान में सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान तालिबान संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सीमावर्ती प्रांतों में हाल के महीनों में सुरक्षा बलों पर हमलों की तीव्रता काफी बढ़ गई है। पाकिस्तानी अधिकारियों का आरोप है कि ये हमले अफगानिस्तान की ओर से संचालित हो रहे हैं, हालांकि काबुल स्थित तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version