फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान मंगलवार को राजधानी दमिश्क में कई विस्फोट हुए।
मैक्रों जब सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, तभी ‘फोर सीजन्स होटल’ के निकट विस्फोट हुए। हालांकि, सीरियाई अधिकारियों ने घटना पर तत्काल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की।
सीरियाई मीडिया के अनुसार, मैक्रों इसी ‘फोर सीजन्स’ होटल में ठहरे हुए हैं।
समाचार पत्र अल-वतन और सीरिया टीवी नेटवर्क ने बताया कि राजधानी के मध्य क्षेत्र में दो जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। घटनास्थल से धुएं का बड़ा गुबार उठता भी दिखाई दिया।
Also Read : राम मंदिर, बद्रीनाथ में चढ़ावे के कथित गबन की गहन जांच हो : मायावती
सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में एक वाहन जलता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि सड़क पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं।
घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। अभी तक किसी भी संगठन ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इससे कुछ दिन पहले ही दमिश्क में ‘जस्टिस पैलेस’ के निकट स्थित एक कैफे में विस्फोटक से हमला किया गया था, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हुए थे।
Pic Credit : ANI
