Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी।

श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी एजेंसियों के विदेशी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने पर लगी रोक को हटाना भी है।

उन्होंने कहा कि यह कदम सूचना युद्ध में ईरान की मदद करेगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि सरकारी प्रशासनिक पत्राचार विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के जरिए किया जाएगा।

Exit mobile version