Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ईरान की सैन्य चेतावनी- अमेरिका को हमला करने के लिए मदद न दें क्षेत्रीय देश

ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय और सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने पश्चिमी एशियाई देशों को चेतावनी दी है कि वे ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत न दें।

ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, “क्षेत्र के कई देशों की ओर से पहले दी गयी चेतावनियों और आधिकारिक बयानों के बावजूद कि वे अमेरिकी हमलावर सेना को अपनी जमीन और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कभी नहीं करने देंगे, अमेरिकी सेना हमारे देश और कई ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए उनका लगातार इस्तेमाल कर रही है।

Also Read : विकसित भारत बनाने के लिए विदेश यात्रा से बचें, सोना न खरीदें: मोदी

इस सिलसिले में ईरानी सशस्त्र बलों ने साफ किया है कि वे किसी भी तरह की आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब कहीं ज्यादा ताकत से देंगे।

रविवार को ईरानी मीडिया ने ईरान के लारक द्वीप पर अमेरिकी हमलों की रिपोर्ट दी। एक्सियोस के पत्रकार बराक रविद ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका ने द्वीप पर मौजूद ईरानी मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया।

इसके बाद प्रेस टीवी ने रिपोर्ट की कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मौजूद अमेरिकी जहाजों और पश्चिमी एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागकर जवाबी कार्रवाई की।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version