Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ ईरान पर बातचीत करेंगे

New York [US], Sep 23 (ANI): U.S. President Donald Trump addresses the 80th United Nations General Assembly, at U.N. headquarters in New York City on Tuesday. (Reuters/ANI Photo)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ़्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर फ़ारस की खाड़ी के देशों के नेताओं के साथ ईरान के साथ युद्ध में अगले कदमों पर चर्चा करेंगे।

एक्सियोस न्यूज़ पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि दोनों देशों के बीच लड़ाई के बाद अमेरिका की रणनीति के विकल्प पर चर्चा होने की उम्मीद है। 

Also Read : अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

जानकारी के अनुसार श्री ट्रंप और उनके शीर्ष सलाहकार एक योजना बना रहे हैं, जिसे नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद मंज़ूरी दिये जाने की संभावना हैं।

श्री ट्रंप ने कल कहा कि ईरान अमेरिका के साथ एक समझौता करना चाहता है और लड़ाई खत्म हो रही है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version