Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

तिब्बत में भूकंप से घायलों की संख्या बढ़कर 46 हुई

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आए जबरदस्त भूकंप के झटकों से घायलों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जिनमें से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

चाइना सेंट्रल टेलीविज़न ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट में बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण 16 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए।

Also Read : यूक्रेन के हमलों में बेलगोरोड क्षेत्र में तीन लोग घायल

रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप के कारण लगभग 340 घर गिर गए या फिर क्षतिग्रस्त हो गये।

यूरोपियन-भूमध्य भूवैज्ञानिक केन्द्र (ईएमएससी) के अनुसार चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में कल भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गयी थी।

चीनी भूवैज्ञानिक केन्द्र के अनुसार नागकू शहर में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया और इसका केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version