Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

रूस ने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में दो विद्युत सबस्टेशनों पर किया हमला

रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में दो विद्युत सबस्टेशनों पर हमला किया, जो सैन्य उद्योग उद्यमों के कामकाज को सुनिश्चित करते हैं। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। बयान में कहा गया इस हमले के परिणामस्वरूप सुमी क्षेत्र में पीएस-110 और पीएस-330 विद्युत सबस्टेशन क्षतिग्रस्त हो गए। 

Also Read : अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी

ये सबस्टेशन उन सैन्य औद्योगिक उद्यमों को बिजली की आपूर्ति करते हैं जो मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) और उनके पुर्जे बनाते हैं। साथ ही, ये सैन्य उपकरणों का भंडारण करने वाले रसद केंद्रों के संचालन के लिए भी जरूरी हैं।

मंत्रालय ने आगे बताया कि रूस ने चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर यूक्रेन के लिए सैन्य सामग्री ले जा रहे एक मालवाहक जहाज और ओडेसा क्षेत्र में दो रेलवे इंजनों को निशाना बनाया।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version