Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ट्रंप ने यूरोप को शामिल करते हुए बड़े शांति समझौते की तैयारी का एलान किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े पैमाने पर शांति समझौते की तैयारी की घोषणा की है। यह समझौता यूक्रेन संघर्ष से आगे बढ़कर पूरे यूरोप को शामिल कर सकता है।

श्री ट्रंप ने कहा एक समझौता होने जा रहा है। यह बड़ा समझौता होगा और इसमें केवल यूक्रेन ही नहीं, बल्कि इससे कहीं अधिक शामिल होगा। मैं यहां तक कह सकता हूं कि इसमें पूरा यूरोप शामिल हो सकता है। यह एक बड़ा और शानदार समझौता होगा तथा हर कोई इससे खुश होगा।

Also Read : एनबीसीसी का दूसरी तिमाही का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ पर

रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में होने वाली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी पक्ष की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ वार्ता में शामिल होंगे।

अमेरिकी दूत कुशनर ने अगले सप्ताह अबू धाबी में होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता से पहले अमेरिका की शांति रणनीति का खाका पेश किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसे व्यावहारिक और आपसी सहमति से तय किए गए उपायों की दिशा में काम करेगा, जिनसे भविष्य में संघर्ष का खतरा कम किया जा सके।

अमेरिकी रूपरेखा के प्रमुख बिंदुओं में यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी और यूरोप के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार करना शामिल है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version