अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय साइबर निदेशक सीन केयर्नक्रॉस को पद से हटा दिया है। देश भर में हवाई यात्रा, बैंकिंग सेवाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणालियों को बाधित करने वाले कई तकनीकी व्यवधानों के बीच प्रशासन की प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ती जांच के बाद यह कदम उठाया गया है।
श्री केयर्नक्रॉस साइबर सुरक्षा नीति और रणनीति के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख सलाहकार थे। अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों की खबरों के अनुसार, साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उनकी मजबूत विशेषज्ञता नहीं होने के कारण राष्ट्रपति ने उन्हें पद से हटाए जाने का समर्थन किया था।
Also Read : ट्रंप की युद्ध शक्तियों पर रोक का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज
पिछले सप्ताह आए तकनीकी व्यवधानों के दौर के बाद से राष्ट्रीय साइबर निदेशक को हटाया जाना ट्रंप प्रशासन का पहला बड़ा कार्मिक बदलाव है। इन व्यवधानों में माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवा ठप होना शामिल है, जिससे करोड़ों उपयोगकर्ता प्रभावित हुए, साथ ही देश भर में हवाई यात्रा थमने से 18,000 से अधिक उड़ानें बाधित हुईं।
सूत्रों के अनुसार, संघीय सरकार में साइबर सुरक्षा नीति और रणनीति की देखरेख करने वाले श्री केयर्नक्रॉस की जगह अस्थायी रूप से रक्षा विभाग की मुख्य सूचना अधिकारी कर्स्टन डेविस को नियुक्त किया जाएगा। गुरुवार रात जारी एक बयान में श्री केयर्नक्रॉस ने ट्रंप प्रशासन में अपने कार्यकाल को “जीवन भर का सम्मान” बताया।
Pic Credit : UNI
