Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

Washington, D.C [USA], Jun 22 (ANI): U.S. President Donald Trump delivers an address to the nation, following U.S. strikes on Iran's nuclear facilities, at the White House in Washington, D.C on Saturday. (Reuters/ANI Photo)

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

अगस्त में अमेरिकी सांसद अल ग्रीन ने महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की मांग वाला एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया। द वॉशिंगटन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास के डेमोक्रेटिक सांसद ने श्री ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने आव्रजन कानून लागू करने वाली एजेंसियों को अपनी निजी, जवाबदेही से परे अर्धसैनिक पुलिस बल में बदल दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि अगर डेमोक्रेट नवंबर के मध्यवाधि चुनाव जीतते हैं और कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करते हैं, तो उन्हें महाभियोग का सामना करना पड़ेगा।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version