Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने बेताब भाजपा

भोपाल। पिछले कुछ वर्षों से 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ चुनाव के पहले आयोजित करती है। पिछली बार 2018 में पार्टी ने 3 लाख 70 हजार कार्यकर्ताओं के महाकुंभ में शामिल होने का दावा किया था और इस बार पार्टी 10 लाख कार्यकर्ताओं के महाकुंभ का लक्ष्य लेकर चल रही है जिससे कि वह अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ सके।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में माहौल बनाने के लिए भाजपा हर 5 साल में जन आशीर्वाद यात्राएं निकलती है और फिर 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करती है। ऐसा ही आयोजन आज भोपाल के जंबूरी मैदान में होने जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाएंगे। इस बार इस कार्यकर्ता महाकुंभ में रजिस्टर्ड कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं हो सकेगा। इसके लिए बाकायदा बूथ स्तर पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। पार्टी का अनुमान है कि 11 लाख 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और लगभग 10 लाख कार्यकर्ताओं को आज जंबूरी मैदान में एकत्र करने का पार्टी का दावा है। इसके लिए पार्टी ने जहां 17 ट्रेन बुक कराई है वहीं तीन हजार से ज्यादा बसों का इंतजाम किया गया है। पन्ना प्रभारी प्रमुख कार्यकर्ताओं को बस का इंचार्ज बनाया गया है। जो बस में सवार पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने स्थान से लेकर भोपाल तक लान,े उनके खाने, चाय-नाश्ता आदि की व्यवस्था देखेंगे। दूरस्थ जिलों के कार्यकर्ता 24 तारीख की शाम को ही भोपाल के आसपास पहुंच गए हैं। मसलन मंडला भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी लगभग 75 बसों से 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर मंडीदीप के पास बंसल कॉलेज में पहुंच गए। वह एक ट्रक में खाना बनाने चाय नाश्ता सब का इंतजाम किये है। एक तरह से उनका ढाबा खुल जाता है। जहां कार्यकर्ताओं को पिकनिक का आनंद आता है। ऐसे ही देर रात तक और भी जिलों के कार्यकर्ता भोपाल पहुंच गए।

बहरहाल, कार्यकर्ता महाकुंभ के पहले बूथ से लेकर राजधानी भोपाल तक हलचल रही कार्यकर्ता जहां गांव से भोपाल चलने के लिए रवाना हुए। वहीं राजधानी भोपाल में भाजपा ने एक तरफ जहां पार्टी के हाईटेक मीडिया सेंटर का बंसल वन में उद्घाटन किया। वहीं भाजपा कार्यालय में आप और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की चुनाव मीडिया सेंटर के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संघर्ष का शंकर टूट चुका है युद्ध के नगाड़े बज गए हैं। भाजपा ने अपने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया है। यह मीडिया सेंटर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल होगा। मीडिया के माध्यम से हम अपने संदेश को योग्य प्रकार से जनता तक पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बार रूम भी तैयार किया है जो सटीक बार करेगा। इस बार हम सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा हम मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मजबूती से स्वीकार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। भाजपा का यह मीडिया सेंटर कई महीनो में अनूठा है और विशेष भी है यह केवल भाजपा के लिए नहीं अभी तो हमारे पत्रकार साथियों के लिए भी सेंटर बेहद खास है पत्रकारों की आवश्यकताओं जरूर का विशेष ध्यान रखा गया है।

वहीं प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल के समक्ष आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में हटा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन तंत्र आम आदमी पार्टी दमोह के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील राय आम आदमी पार्टी सिवनी के जिला अध्यक्ष जयदीप व्यास संजय ठाकरे प्रमुख रूप से शामिल है।
कुल मिलाकर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आचार संहिता लगने के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ आयोजित करके पूरे प्रदेश में एक माहौल बनाने जा रही है। वहीं 10 लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जोड़कर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने को बेताब है।

Exit mobile version