Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

हारी हुई सीटों पर ज्यादा नाम कटे हैं

राजधानी दिल्ली में 66 फीसदी नाम स्थायी रूप से शिफ्ट कर गए लोगों की श्रेणी में कटने के साथ साथ कुछ और दिलचस्प बातें सामने आई हैं। जैसे भाजपा जिन सीटों पर लगातार कई चुनावों से हार रही है या जिन सीटों पर प्रवासी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है या जहां मुस्लिम मतदाता ज्यादा हैं वहां औसत से बहुत ज्यादा नाम कटे हैं। मिसाल के तौर पर उत्तरी दिल्ली की बुराड़ी सीट ले सकते हैं, जहां एक लाख 68 हजार नाम कटे हैं।

इस सीट से आम आदमी पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है। बिहार के संजीव झा इस सीट से विधायक हैं। ऐसे ही ओखला सीट पर भी एक लाख 60 हजार नाम कटे हैं। वहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है। इस सीट पर भाजपा 1993 से लेकर अभी तक एक बार भी नहीं जीती है। इसी तरह दक्षिण दिल्ली की बदरपुर सीट पर भी डेढ़ लाख से ज्यादा नाम कटे हैं। वहां भी प्रवासी मतदाताओं की संख्या बहुत ज्यादा है। पिछले आठ चुनावों में भाजपा वहां से दो बार जीती है। तभी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी नाम काटने में एक पैटर्न देख रही हैं।

Exit mobile version