बंगाल के मुस्लिम इलाकों में कटेंगे वोट!
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के पहले चरण में जो नहीं हुआ वह दूसरे चरण में होता दिख रहा है। पहले चऱण में 58 लाख से कुछ ज्यादा नाम कटे तो इसे बहुत सामान्य माना गया। बिहार में एसआईआर में 69 लाख के करीब नाम कटे थे। ध्यान रहे बिहार और बंगाल दोनों में मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर थी। पहले चरण के बाद बंगाल से खबर थी कि मुस्लिम बहुल इलाकों में बहुत कम वोट कटे हैं। मुस्लिम बहुलता वाले क्षेत्रों में चार से छह फीसदी तक नाम कटे थे, जबकि ओवरऑल आठ...