Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली, सिक्किम में राज्यसभा चुनाव की घोषणा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तीन और सिक्किम की एक राज्यसभा सीट लिए चुनाव की घोषणा  गई है। चुनाव आयोग ने 19 जनवरी को इन चार सीटों पर चुनाव कराने का ऐलान किया है। दिल्ली की तीन सीटों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है और सिक्किम की एक सीट का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। सिक्किम में जो ज्यादा समस्या नहीं है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट की जगह सिक्किम क्रांति मोर्चा को सीट मिल जाएगी। पिछले तीन दशक से ज्यादा समय के बाद सिक्किम में किसी दूसरी पार्टी का कोई राज्यसभा सांसद बनेगा। लेकिन असली सवाल दिल्ली का है। दिल्ली की तीनों सीटों की अलग अलग अधिसूचना जारी होगी और तीनों सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जाएंगी।

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने पिछली बार संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा में भेजा था। एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता के बारे में पहले से किसी को जानकारी नहीं थे। पार्टी से बाहर के कारोबारी लोगों को केजरीवाल ने राज्यसभा का सांसद बनाया। अब शराब नीति घोटाले में संजय सिंह जेल में बंद हैं और ईडी ने इस महीने के शुरू में एनडी गुप्ता को बुला कर पूछताछ की थी। जेल में बंद संजय सिंह को केजरीवाल क्या टिकट देंगे? अगर नहीं देंगे तो उनकी नाराजगी भारी पड़ सकती है। यही बात एनडी गुप्ता को लेकर भी है। हालांकि गुप्ता द्वय को लेकर केजरीवाल पहले से निशाने पर रहे हैं। इसलिए उन्हें दोबारा बनाने में भी मुश्किल है। विपश्यना से लौटने के बाद जनवरी के पहले हफ्ते में केजरीवाल उम्मीदवार तय करेंगे।

Exit mobile version