हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कांग्रेस का एक्शन, 5 विधायक सस्पेंड
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए पांच विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस ने शैली चौधरी, रेनू वाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़, सढौरा, रतिया, पुनहाना एवं हथीन विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित विधायक क्रमशः शैली चौधरी, रेणु बाला, सरदार जरनैल सिंह, मोहम्मद इलियास तथा मोहम्मद इसराइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के...