Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भारत की जनसंख्या नीति बदल रही है

देश में एक तरफ नई जनसंख्या नीति लाकर दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर रोक लगाने की मांग हो रही है तो दूसरी ओर कई राज्यों में सरकारें दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही हैं। राजस्थान इस श्रेणी का नवीनतम राज्य है। इस विरोधाभास की वजह से लग नहीं रहा है कि सरकार कोई जनसंख्या नीति लाएगी, जबकि नई नीति लाने और जन्मदर नियंत्रित करने की मांग भाजपा के सांसद और नेता ज्यादा कर रहे हैं। ध्यान रहे भारत दुनिया का पहला दैश है, जिसने जनसंख्या नीति बनाई। इसके बावजूद ऐसा जनसंख्या विस्फोट हुआ की भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया। इसी वजह से नई नीति लाने और जनसंख्या बढ़ने की दर नियंत्रित करने की मांग उठती रही।

इस मांग के बीच राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सहित तमाम हिंदुवादी नेता हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करने लगे। केंद्र सरकार ने जनगणना के बाद परिसीमन का संकेत दिया तो दक्षिण भारत के राज्य अपने लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करने लगे और उन्हें प्रोत्साहित करने लगे। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू ने दूसरा और तीसरा बच्चा पैदा करने वालों को नकद राशि देने का ऐलान किया। दक्षिण के राज्यों ने दो से ज्यादा बच्चे वालों के निकाय चुनाव लड़ने पर लगी रोक भी हटा दी है। अब इस सूची में राजस्थान भी शामिल हो गया है। राजस्थान सरकार ने भी दो से ज्यादा बच्चे वालों को निकाय चुनाव लड़ने से रोकने का नियम बदल दिया है।

Exit mobile version