Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

केरल का नाम केरलम होगा

भारतीय जनता पार्टी केरल में अभी तक के इतिहास में सिर्फ एक विधानसभा सीट जीती है और एक ही लोकसभा सीट जीत पाई है। पहली बार तिरूवनंतपुरम में उसका मेयर बना है। लेकिन नाम बदलने की अपनी राजनीति केरल तक पहुंचा दी है। भाजपा ने कहा है कि केरल का नाम बदल कर केरलम किया जाना चाहिए। उसके नेता वादा कर रहे हैं कि भाजपा की सरकार बनी तो केरल का नाम केरलम किया जाएगा। अभी तक सड़कों, रेलवे स्टेशनों, शहरों या राज्यों की राजधानियों के नाम बदल रहे थे, जैसे मद्रास का नाम चेन्नई और बॉम्बे का नाम मुंबई हो गया लेकिन पहली बार राज्य का ही नाम बदलने का ही वादा भाजपा ने कर दिया है। दूसरी पार्टियों को भी इस पर जवाब देना पड़ रहा है।

Exit mobile version