बारिश, बाढ़ से बिहार, केरल में 14 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी है और कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है। बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में बिहार में छह लोगों की मौत हो गई है तो केरल में आठ लोगों की जान गई है। कई अन्य राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है और कई जिलों में मौसम विभाग ने आगे भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। राजस्थान के 24 जिलों में शनिवार से बारिश हो रही है। इस वजह से अजमेर की सड़कों पर पानी...