Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बिहार, झारखंड में दांव पर महागठबंधन

Patna, Oct 23 (ANI): Leader of Opposition in Bihar State Assembly, Tejashwi Yadav speaks during press conference with RJD Rajya Sabha MP Sanjay Yadav also present, in Patna on Thursday. (ANI Photo)

झारखंड के राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की सबसे ज्यादा चर्चा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि लालू और तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को नाथवानी के पक्ष में वोट करने को कहा था। इसके तीन कारण बताए गए हैं। पहला तो यह कि रिलायंस समूह और मुकेश अंबानी के साथ लालू प्रसाद के निजी रिश्ते हैं। मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी में विशेष विमान पटना भेजा था और लालू परिवार के करीब 10 या 11 सदस्य शादी में शामिल होने गए थे। दूसरा कारण यह है कि इस साल अप्रैल में हुए बिहार के राज्यसभा चुनाव कांग्रेस के चार में से तीन विधायक गैरहाजिर हो गए थे, जिससे राजद के अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव हार गए थे। तीसरा कारण, विधानसभा चुनाव के समय की कटुता है।

तभी कहा जा रहा है कि दोनों राज्यों में गठबंधन दांव पर है और समय रहते बड़े नेताओं को इसे सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। कम से कम बिहार में कांग्रेस, राजद और सीपीआई माले को आपस का अविश्वास दूर करना चाहिए। झारखंड में तो ये तीनों पार्टियां कुछ नहीं कर सकती हैं क्योंकि वहां के खिलाड़ी हेमंत सोरेन हैं और वे ही तय करेंगे कि उनको महागठबंधन किस तरह से चलाना है या उनको किस गठबंधन के साथ रहना है। वे इधर रहते हुए उधर से भी तार जोड़े हुए हैं। लेकिन दिखा ऐसा रहे हैं जैसे बिहार और असम में कांग्रेस ने उनके साथ अच्छा बरताव नहीं किया इसलिए वे नाराज हैं। हालांकि वहां कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती है। इसलिए वहां भी कांग्रेस, राजद और माले को आपस का अविश्वास दूर करना होगा। अभी ऐसा लग रहा है कि जैसे राजद और कांग्रेस एक दूसरे से खुन्नस निकाल रहे हैं।

Exit mobile version