Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जेपी नड्डा को मिल सकता है मौका

JP Nadda Target Congress

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। वे मोदी की पहली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उन्हें लोकसभा चुनाव तक के लिए कार्यकाल का विस्तार दिया गया था। तभी जून में भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चा पहले से चल रही है। जाहिर है उनको अध्यक्ष पद छोड़ना है। ऐसे में वे केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। नया अध्यक्ष कौन बनेगा इसकी भी अटकलें लग रही हैं और कई नामों की चर्चा है। लेकिन यह तय है कि नड्डा अध्यक्ष पद छोड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद उन्हें बिना किसी पद के शायद ही छोड़ा जाए।

Exit mobile version