Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रदर्शन का जवाब प्रदर्शन से

जैसे यह सिर्फ भारत में होता है कि सत्तापक्ष के लोग विपक्ष के ऊपर आरोप लगाते हैं वैसे ही यह भी सिर्फ भारत में होता है कि विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सत्तापक्ष भी प्रदर्शन करता है। सोचें, यह कैसा विरोधाभास है कि दिवाली और दूसरे त्योहारों के समय कांग्रेस का प्रदर्शन करना कितना खराब है यह दिखाने के लिए भाजपा प्रदर्शन कर रही है। वह कह रही है कि कांग्रेस के प्रदर्शन से अराजकता फैला रही है और इससे कारोबारियों का धंधा चौपट हो रहा है और यह बताने के लिए वह प्रदर्शन कर रही है।

सोचें, विपक्ष के खिलाफ सरकार के प्रदर्शन के बारे में! भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन से हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। यह कहने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लाल किले के सामने आधा किलोमीटर का मार्च किया। उस प्रदर्शन के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए गए और चांदनी चौक से लेकर क्लॉथ मार्केट तक के कारोबारियों को उनकी दुकान तक जाने से रोका गया। यही कहानी रविवार, एक नंवबर को दोहराई गई। कांग्रेस ने सिर्फ एक जगह दिल्ली में रैली की लेकिन भाजपा ने पूरे देश में रैली करके कांग्रेस की रैली का विरोध किया। कांग्रेस का प्रोटेस्ट तो रैली के साथ ही बंद हो गया लेकिन भाजपा का अब भी जारी है।

Exit mobile version