protest

  • दिल्ली में साफ हवा के लिए प्रदर्शन

    यह संभवतः पहली बार हुआ कि दिल्ली के लोग साफ हवा के लिए सड़क पर उतरे। पानी के लिए तो प्रदर्शन होते रहे थे। हालांकि वह भी साफ पानी के लिए प्रदर्शन अभी तक नहीं हुआ है। अभी तो किसी तरह से पानी के लिए प्रदर्शन होते हैं। पहली बार रविवार, नौ नवंबर को बड़ी संख्या में लोग साफ हवा के लिए प्रदर्शन करने उतरे। सैकड़ों की संख्या में लोग इंडिया गेट पर जमा हुए और उन्होंने वायु प्रदूषण को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लोगों को वहां से हटाया। कुछ लोगों को...

  • भारत अब विरोध नहीं करता

    और इसलिए नहीं क्योंकि हम एक संतुष्ट, आत्मसंतोषी देश बन चुके हैं बल्कि इसलिए कि हम विरोध करना ही भूल गए हैं।पिछले एक हफ़्ते से ज़्यादा समय से दिल्ली अपनी ही हवा में घुट रही है। कुछ चिंतित नागरिकों ने इसलिए इंडिया गेट पर एकत्र होकर विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया। यह प्रदर्शन तमाशा नहीं था, एक वक्तव्य था सोच-समझकर किया गया, शांति में दृढ़, और अपने संदेश में तात्कालिक। न कोई नारे, न सड़कें जाम। बस चुपचाप उठे हुए पोस्टर, जिन पर सवाल स्याही से लिखे थे: “हम सांस क्यों नहीं ले पा रहे?”, “ज़िम्मेदार कौन है?”, “नीति...

  • मुसीबत बताना जुर्म है!

    संभवतः सरकार की निगाह में उससे असहमत या उसकी नाकामियों पर बात करने वाली हर आवाज अवैध है, इसलिए प्रदूषण पर बेफिक्री के खिलाफ इंडिया गेट पर जुटे महिलाओं और बुजुर्गों तक को पुलिस जबरन अपनी बसों में ले गई। दिल्ली में जहरीली हुई हवा पर सरकारी बेफिक्री के खिलाफ नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए नागरिकों से पुलिस ने वैसा ही सलूक किया, जैसा इस दौर में किसी भी विरोध प्रदर्शन के साथ किया जाता है। संभवतः भारत सरकार की निगाह में उससे असहमत या उसकी नाकामियों पर बात करने वाली हर आवाज अवैध है, इसलिए...

  • जेन-जी का दीवाल पर दो टूक मैसेज- बेवकूफ बनाना बंद करो!

    भारत के लिए नेपाल का घटनाक्रम बहुत बड़ा खतरा है। किसी और देश श्रीलंका, बांग्लादेश के साथ हमारी उतनी समानता नहीं है जितनी नेपाल के साथ। सब की यही दुआ प्रार्थना है कि हमारे यहां ऐसा हिंसक आन्दोलन कभी न हो। भारत के लोकतंत्र ने हमेशा इस तरह की आशंका को फेल किया है। मगर वह तब था जब लोकतंत्र वास्तविक अर्थों में था। चुनाव के जरिए परिवर्तन हो सकता था। होता था। लेकिन अब चुनाव की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़ा हो गया है।... अभी तीन पूर्व चुनाव आयुक्तों ने कहा कि चुनाव आयोग संदेह के घेरे में है।...

  • वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन

    नई दिल्ली। वक्फ कानून पर लगातार दूसरे जुमे यानी शुक्रवार को देश भर में प्रदर्शन हुए। पिछले गुरुवार यानी तीन अप्रैल को वक्फ कानून संसद से पास हुआ था, जिसके खिलाफ शुक्रवार, चार अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए थे। एक बार फिर शुक्रवार, 11 अप्रैल को भी देश के कई हिस्से में प्रदर्शन हुए। असल में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, एआईएमपीएलबी ने शुक्रवार से पूरे देश में वक्फ बचाव अभियान शुरू किया है। उसने कहा है कि इस मामले को शाह बानो मामले जैसा बनाना है। बहरहाल, शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में...

  • बिहार : बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का चक्का जाम

    BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, रविवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद सोमवार को कई छात्र संगठनों ने चक्का जाम की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद सोमवार को छात्र संगठन के लोग सड़कों पर उतरे, जिससे यातायात पर प्रतिकूल असर देखा जा रहा है। अरवल में चक्का जाम समर्थक सोमवार की सुबह सड़क पर उतर...

  • दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति यून के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    सोल। दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक योल (Eun Suk Yeol) का विरोध बढ़ता जा रहा है। नागरिक और श्रमिक समूहों ने बुधवार को पूरे देश में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और विवादास्पद मार्शल लॉ घोषणा के कारण यून इस्तीफे की मांग की। बता दें राष्ट्रपति यून सुक-योल ने देश में मंगलवार रात मॉर्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि बुधवार सुबह उन्हें अपना फैसला पलटना पड़ा। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक कोरियाई ट्रेड यूनियनों के महासंघ, पीपुल्स सॉलिडेरिटी फॉर पार्टिसिपेटरी डेमोक्रेसी और अन्य नागरिक समूहों ने सोल के डाउनटाउन में ग्वांगह्वामुन स्क्वायर पर एक विशाल कैंडल...

  • पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

    चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन-बीकेयू (उगराहां) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले हजारों किसानों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पंजाब सरकार द्वारा कृषि नीति को लागू करने में विफल होने के कारण हजारों किसान धरने पर बैठ गए हैं। भारतीय किसान यूनियन-(BKU) से जुड़े किसान पंजाब सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए पंजाब विधानसभा की ओर मार्च करेंगे। पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (2 सितंबर) से शुरू हो रहा है, जो तीन दिनों तक चलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में स्थित मैदान...

  • हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन

    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ कोलकाता में मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। हजारों की संख्या में छात्रों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए हजारों छात्र सड़कों पर उतरे और मुख्यालय सचिवालय नबन्ना की ओर प्रस्थान किया। छात्रों ने इस प्रदर्शन को ‘नबन्ना अभियान’ नाम दिया था। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई जगह रास्ते बंद थे, जिसकी वजह से छात्र हिंसक हो गए और पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। छात्रों पर लाठी चलाए जाने के खिलाफ...

  • दिल्ली में तिहाड़ जेल के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के बाहर विरोध-प्रदर्शन (Protest) किया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और उनके नेतृत्व में दिल्ली का विकास नहीं हो पा रहा है।  केजरीवाल सरकार दिल्ली को लूटने का काम कर रही है। प्रदर्शनकारियों के हाथों में...

  • बांग्लादेश में फिर बढ़ा तनाव

    ढाका। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के नेताओं ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के वार्ता के न्योते को अस्वीकार कर दिया है।राजधानी ढाका की मुख्य सड़कों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा घेराव किये जाने के बाद, शनिवार को फिर से तनाव फैल गया। यह स्थिति आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों में 200 से अधिक लोगों की मौत होने के कुछ दिन बाद पैदा हुई है। बांग्लादेश में हाल में पुलिस और मुख्य रूप से प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जो विवादास्पद कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। 1971 का बांग्लादेश मुक्ति संग्राम लड़ने वाले पूर्व सैनिकों के रिश्तेदारों के लिए,...

  • जंतर-मंतर पर ‘इंडिया’ नेताओं की मांग

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ती सेहत के बीच उनकी रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। नेताओं ने  विपक्ष की ‘‘आवाज को दबाने’’ के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रैली के दौरान ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘तानाशाही खत्म करो’’ के नारे लगाए गए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की रैली में मौजूद रहे। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

  • केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का विरोध प्रदर्शन

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को बीजेपी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया था। यह प्रदर्शन देश के अलग-अलग राज्यों और हिस्सों में शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के बीजेपी हेडक्वार्टर (BJP Headquarters) पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना समेत 22 राज्यों में भाजपा मुख्यालय पर ‘आप’ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन (Protest) कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के नेता...

  • पानी की कमी को लेकर AAP के खिलाफ कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन

    दिल्ली में साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रास्ते एक बार फिर अलग हो गए है। लोकसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों को दिल्ली में मिली करारी हार के बाद एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। आप में इसका जवाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला करके किया तो वहीं कांग्रेस ने पानी की किल्लत पर आप को घेर कर यह साफ कर दिया कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। आज दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस आप के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी...

  • केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आतिशी, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को आईटीओ पर हिरासत में ले लिया। यह सभी सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन करने और भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने के लिए एकत्र हुए थे। ईडी ने सीएम केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया। Atishi Saurabh Bhardwaj In Custody 'मैं भी केजरीवाल' की तख्तियां लेकर और भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए महिलाओं सहित कई आप कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह से ही विरोध प्रदर्शन के लिए आईटीओ पर इकट्ठा होने लगे।...

  • किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले हरियाणा में भारी सुरक्षा, यातायात में बड़े पैमाने पर बदलाव

    Haryana Protest :- 13 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के विरोध मार्च से पहले हरियाणा में प्रवेश बिंदुओं पर भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था और यातायात परिवर्तन ने सोमवार को यात्रियों की आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया। लगभग सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर पुलिस की तैनाती के बीच, यात्रियों ने अपनी आगे की यात्रा के लिए हरियाणा में प्रवेश करने के लिए गाँव के मार्गों को चुना।  यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरियाणा में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बैरिकेड्स, बोल्डर, रेत से भरे...

  • पुलिस से नाराज केरल गवर्नर ने सड़क पर दिया धरना

    Arif Mohammad Khan :- केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों पर कानून का पालन नहीं करने का आरोप लगाया और राज्य की राजधानी से लगभग 60 किलोमीटर दूर नीलामेल में सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। खान यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब उनका काफिला नीलामेल पहुंचा तो वहां करीब दो दर्जन एसएफआई छात्र काले झंडे लहराते हुए, नारे लगाते हुए सड़क किनारे खड़े थे। यह देखकर खान ने अपनी कार रोकी और पुलिस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए प्रदर्शनकारियों की ओर चल दिए। फिर वह...

  • सांसदों के निलंबन के खिलाफ INDIA गठबंधन का जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट

    INDIA Alliance Protest :- संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 146 विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और 13 दिसंबर को संसद में सुरक्षा उल्लंघन के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सीपीआई के डी. राजा, सीपीएम के सीताराम येचुरी सहित सभी निलंबित सांसद जंतर मंतर पर एकत्र हुए। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''संसद...

  • मणिपुर : 2 छात्रों की हत्या के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन 34 घायल

    Protests :- अज्ञात हथियारबंद हमलावरों द्वारा दो युवा छात्रों की हत्या के विरोध में मंगलवार को इंफाल में सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतरे। सुरक्षा बलों के साथ झड़प में लड़कियों सहित कम से कम 34 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प तब हुई, जब छात्रों को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के बंगले की ओर मार्च करने से रोका गया। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले और धुआं बम का इस्तेमाल किया। घायल छात्रों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया...

  • पहलवानों के धरने से पीटी उषा नाराज

    नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि पहलवानों को दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू करने से पहले छह सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक रूप से विरोध करना और धरने पर बैठना अनुशासनहीनता है। देश की जानी मानी एथलीट पीटी उषा ने कहा कि पहलवानों के धरने और प्रदर्शन से दुनिया भर में भारत की छवि खराब हो रही है। पीटी उषा के बयान पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा- उनसे इतने...

और लोड करें