Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

रेवंत रेड्डी का ‘वरुण यज्ञम’

telangana cm reddy

CM Revanth Reddy Raised Questions On Pulwama Attack

दक्षिण भारत के दो राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। डीके शिवकुमार और रेवंत रेड्डी दोनों पूजा पाठ, यज्ञ, ज्योतिष आदि में दिलचस्पी रखते हैं। तभी तेलंगाना में अच्छी बारिश के लिए जब रेवंत रेड्डी ने ‘वरुण यज्ञम’ कराया तो हैरानी नहीं हुई। पता नहीं राहुल गांधी और उनकी टीम के दूसरे नेता इसे किस रूप में लेते हैं। लेकिन यह एक सामान्य प्रक्रिया लगी। हालांकि कांग्रेस के किसी नेता ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है और भाजपा तो इस तरह के आयोजनों का समर्थन ही करेगी।

लेकिन हैरानी की बात है कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने इस पर सवाल उठाया है। भारत राष्ट्र समिति के संस्थापक के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामाराव ने मुख्यमंत्री पर दिखावा करने और जनता की वास्तविक समस्याओं से मुंह चुराने का आरोप लगाया है। यह हैरानी की बात इसलिए है क्योंकि केटी रामाराव के पिता के चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री रहते अक्सर इस तरह के यज्ञ और धार्मिक आयोजन कराते रहते थे। वे मंदिरों में करोड़ों रुपए का चढ

Exit mobile version