Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

केरल सरकार ने 20 साल पुराना मामला खोला

कांग्रेस पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक नया मोर्चा खोल दिया है। हालांकि किसी ने उनका नाम नहीं लिया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि निशाने पर ज्ञानेश कुमार ही है। केरल की कांग्रेस सरकार ने 2006 के एक मामले को खोलते हुए विजिलेंस जांच की इजाजत दे दी है। मामला सड़क निर्माण से जुड़ा है। असल में भारत और मलेशिया की सरकार मिल कर एक सड़क बना रही थी, जो पीडब्लुडी की सड़क थी। इस मामले से जुड़े मलेशिया के एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी।

उस समय केरल सरकार के पीडब्लुडी सचिव ज्ञानेश कुमार थे। आत्महत्या करने वाले मलेशियाई इंजीनियर ने आरोप लगाया था कि सरकारी अधिकारी रिश्वत मांग रहे थे और रिश्वत नहीं देने पर काम में अड़ंगा लगा रहे थे। उस समय मामले को दबा दिया गया था। जांच आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब कांग्रेस ने इस मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी है। 20 साल बाद पता नहीं क्या सबूत मिलेंगे और क्या जांच होगी लेकिन इसी बहाने एक दूसरे मामले में ज्ञानेश कुमार पर फोकस बन गया है।

Exit mobile version